सेमरियावां। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के सरकार के निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए संघर्ष की घोषणा की है। संगठन ने सरकार के इस अमानवीय व अव्यावहारिक निर्णय को गलत बताया है। सेमरियावां में संगठन के प्रांतीय संयोजक आईटी सेल संजय द्विवेदी ने प्रकरण की निंदा करते हुए कहा कि हम तदर्थ शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। संगठन उनके सेवा सुरक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेगा, जिसके तहत प्रथम चरण में 16 नवंबर को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में इकाई अध्यक्ष व मंत्री के नेतृत्व में अपने अपने विद्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।