-कोतवाली पुलिस ने तीन महिला व दो पुरुष को पकड़ा
- आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने क्षेत्र के कांटे चौकी क्षेत्र में छापा मारकर देह व्यापार का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने गैर जनपद के तीन महिला व दो पुरुष को मौके से गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद रामकृपाल सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने देह व्यापार की सूचना के बाद कांटे चौकी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित ढाबा पर छापा मारा। इस दौरान थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, थाना पवई जनपद आजमगढ़ व थाना गौर जनपद बस्ती निवासी तीन महिलाओं को पकड़ा। साथ ही गढ़गोरिया व बेलवाडाड़ी निवासी थाना कोतवाली बस्ती जनपद बस्ती को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप कांटे के पास ढाबे पर छापा मारकर पुलिस ने आठ पैकेट आपत्तिजनक सामग्री, दो एंड्राॅयड फोन व 1700 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक यहां लंबे समय से देह व्यापार की सूचना मिल रहा था। जिसकी वजह से आसपास के लोगों में आक्रोश था। इसकी शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंच रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।