फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्रिटेन की नागरिकता लेने वाले मौलाना की संपत्तियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिलाधिकारी के आदेश पर मौलाना की संपत्ति पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


-वर्ष 2013 में मौलाना ने ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बाद यहां खरीदी थीं ये संपत्तियां

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर।
जिला प्रशासन ने भारत में रहते हुए ब्रिटेन की नागरिकता लेने वाले मौलाना शमशुल होदा खान की वर्ष 2013 के बाद खरीदी सभी संपत्तियां बृहस्पतिवार को जब्त कर लीं। डीएम कोर्ट ने सम्पत्तियों को जब्त करने का आदेश जारी किया था। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सम्पत्तियों को सीज कर नोटिस लगा दिया।

खलीलाबाद कोतवाली के देवरिया लाल गांव निवासी मौलाना शमशुल होदा खान पुत्र मोहम्मद हुसैन खान ने वर्ष 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बाद खलीलाबाद में कई जगह जमीन खरीदी थी। वर्ष 2014 में एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के नाम से 640 वर्ग मीटर भूमि का भी बैनामा कराया था। मौलाना पर आरोप है कि उसने वर्ष 2017 में 189.75 वर्ग मीटर, वर्ष 2018 में अलग-अलग 192.84 वर्ग मीटर एवं 208.27 वर्ग मीटर जमीन अपनी असली पहचान छिपाकर रजिस्ट्री कराई थी। डीएम कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद ऐसी सभी संपत्तियों से शमशुल व अन्य का नाम खारिज कर राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया था। खलीलाबाद के मोतीनगर में अवैध रूप से संचालित मदरसा की खाली जमीन को जब्त करने का काम किया। बृहस्पतिवार को तहसीलदार के अगुवाई में पहुंची टीम ने जमीन को पर बोर्ड चस्पा कर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन की टीम ने मौलाना की खरीदी जमीनों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। शुक्रवार को मौके पर जाकर मदरसा एवं अन्य प्रॉपर्टी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शैलेश कुमार दुबे एसडीएम खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें