प्रो विजय कुमार राय को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का डीन बनाए जाने पर बधाई देते शिक्षक-
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग के आचार्य प्रो. विजय कुमार राय को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति ने शिक्षा संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने मंगलवार को प्रो. विजय राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा कहा कि यह महाविद्यालय ही नहीं अपितु पूरे संतकबीरनगर जिले की गौरव की बात है। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय महाराजगंज के पूर्व प्राचार्य प्रो. डीएन पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ देकर प्रो. विजय राय को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. प्रताप विजय कुमार, प्रो. राजेश चन्द्र मिश्र, प्रो. दिनेश गुप्ता, डॉ. शशिकांत राव, डॉ अमर सिंह गौतम, डॉ. अमित भारती, विनय सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र आदि ने बधाई दी। संवाद