फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 22 जनवरी को बखिरा में निकलेगी शोभायात्रा

Tue, 26 Dec 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हिन्दू जन मानस के लिए परम सौभाग्य का अवसर: जिला प्रचारक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बखिरा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मंगलवार को बैठक कर योजना बनाई। नगर भ्रमण को लेकर लोगों में जिम्मेदारियां बांटी।

जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का क्षण है। हम अपनी आंखों से भगवान रामलला के भव्य व दिव्य मंदिर के बनने के साथ ही उसमें प्रभु के विराजमान होने के साक्षी बन रहे हैं। यह पुरखों की तपस्या है कि आज यह दिन हमें देखने को मिल रहा है। यह बहुत बडा उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हम सभी स्वयं सेवक सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाने का दायित्व मिला है। प्रमुख सभी चौराहों पर एक-एक जिम्मेदार कार्यकर्ता संघ और भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। बैठक मे जिला प्रचारक ने बखिरा में नगर भ्रमण के दौरान भव्य शोभायात्रा मे अधिक से अधिक हिन्दू जन मानस से पहुंचने की अपील की।

बैठक में मुख्य रूप से अभियान प्रमुख नित्यानंद, दिग्विजय, सर्वेश राय, नवल किशोर त्रिपाठी, अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें