मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर रेलवे स्टेशन के पश्चिम शनिवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मगहर रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर सिंगल के निकट शनिवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने एक शख्स की मौत की सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस चौकी खलीलाबाद के प्रभारी विजय शंकर ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम मोहम्मदपुर कठार निवासी इंद्रेश कुमार (50) के रूप में की गई। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिध रवींद्र यादव ने बताया कि इंद्रेश कुमार मजदूरी करने गोरखपुर ट्रेन से प्रतिदिन जाते थे। शनिवार की भोर में मगहर स्टेशन पर कृषक एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे थे। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इंद्रेश बहुत ही गरीब है। उसकी बड़ी लड़की की शादी चंदे से संपन्न हुई थी। इंद्रेश कुमार ने अपने पीछे एक पुत्री और पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।