धर्मसिंहवा। क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। धर्मसिंहवा, बौरब्यास, राजेडीहा में शोभायात्रा निकालने के साथ-साथ विविध कार्यक्रम हुए। धर्मसिंहवा में सिकरी सेवाइचपार में जुलूस निकाला गया। इसके अलावा बौरब्यास से रैधर पार महदेवा से होते हुए बौरब्यास तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हीरा राव,पंकज राव, प्रभाकर राव,रवि राव, डॉक्टर सुनील, संजय कन्नौजिया, आदर्श आर्य, सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद