फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समस्याएं बरकरार, धरातल पर उद्योग उतारने की बनी चुनौती

Wed, 12 Jul 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में उद्यमियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन में उद्यमियों की बैठक हुई। जिसमें इंवेस्टर समिट में उद्योग लगाने के लिए सहमति जताने वाले उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उद्यमियों ने अपनी समस्याएं बताई।
उत्तर प्रदेश इंडस्टीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। बैंकों से ऋण मिलने में भी अड़चन आ रही है। यदि किसी उद्यमी ने जमीन खरीद लिया है तो उसका दाखिल खारिज नहीं हो पा रहा है। बिजली और रास्ते की भी समस्या बनी हुई है। जिसकी वजह से धरातल पर उद्योग उतारने में चुनौती है। सीडीओ ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने कहा कि उद्यमियों के उद्यम पंजीकरण के लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू की गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए एक जून से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
उपायुक्त उद्योग के जरिए निवेश सारथी ऐप/निवेश मित्र पोर्टल/नई औद्योगिक नीति एमएसएमई-2022 के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा उद्यमियों से कहा कि किसी योजना में किसी प्रकार की कोई कठिनाई महसूस हो रही हो तो उसका त्वरित निराकरण एवं सुझाव उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

इसी क्रम में उद्यमी विकास केजरीवाल ग्रुप के प्रतिनिधि ने भूमि अधिग्रहण के सम्बन्ध में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। सिराजुदुल्लाह ने कहा कि उनकी भूमि का दाखिल खारिज नहीं हो पा रहा है। शिवराज वर्मा ने वित्तीय सहायता तथा विद्युत कनेक्शन में आ रही समस्या को अवगत कराया। लक्ष्मी कान्त राय ने कहा कि विद्युत के सम्बन्ध में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें