जिला कारागार में निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी
- न्यायिक अधिकारी ने विधिक जागरूकता शिविर का जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी विकास गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार में चल रहे विधिक जागरूकता शिविर काे देखा। उन्होंने सभी बंदियों के बैरक में जाकर जानकारी ली। इसके अतिरिक्त निरूद्ध बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशन में जिला कारागार के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के सहयोग से कौशल विकास मिशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे वर्तमान में इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण शुरू किया जा चुका है। बहुत जल्द ही पलम्बर का भी प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर जेलर आरके सिंह, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश गौड़, राजकुमार गौतम, गीतारानी, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह, हेड जेल वार्डर पंकज पांडेय, पराविधिक स्वयं सेवक मुलायम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।