फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभिभावकों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे प्रधानाध्यापक

Thu, 11 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को पूरा ब्योरा अब रजिस्टर में दर्ज होगा। उन्हें कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वह रजिस्टर में लिखा जाएगा। इसके साथ ही अगर उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो प्रधानाध्यापक गांव के प्रधान से समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय स्कूल हैं। उनमें 805 प्राथमिक विद्यालय, 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय हैं। इसके अतिरिक्त सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में एक लाख 16 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। इन विद्यालयों में एक रजिस्टर बनाया जाएगा, जिसमे विद्यार्थियों के माता-पिता और संरक्षक का नाम दर्ज होगा। विद्यार्थियों के अभिभावकों को कौन सी योजना का लाभ मिल रहा है, यह लिखा जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक का दायित्व होगा कि अभिभावक यदि किसी योजना से लाभान्वित नहीं है तो ऐसे अभिभावकों की सूची अलग से दर्ज करें और गांव के प्रधान से इन बच्चों एवं उनके अभिभावकों को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास कराएंगे।
इस कार्य के लिए रजिस्टर खरीदने के लिए 100 रुपये और टीएमएल मद में 1500 रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज दिया गया है। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। इसके लिए प्रधानाध्यापक अपने गांव के प्रधान से संपर्क कर उनकी मदद करेंगे। इसके साथ ही रजिस्टर में पूरा ब्योरा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें