फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाना पकाते समय कुकर फटा, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौवाठोर में शुक्रवार की शाम भोजन बनाने समय कुकर फटने से 34 वर्षीय महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के कौवाठोर निवासिनी पुष्पा पत्नी अशोक शुक्रवार की शाम अपने घर पर भोजन पकाने में जुटी थीं। इसी दौरान अचानक कुकर फट गया जिससे वह घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही आस पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन तथा पड़ोसी उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है स्थिति खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें