अवध गर्ल्स इंटर कालेज कड़जा में बुनियाद प्रतिभा सम्मान समारोह व कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम में सम
लोहरौली। अवध गर्ल्स इंटर काॅलेज कड़जा में रविवार को बुनियाद प्रतिभा सम्मान और कॅरियर गाइडेंस का आयोजन हुआ। बुनियाद एडवांस टेस्ट-एक के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कॅरियर गाइडेंस सेशन में विशेषज्ञों ने जेईई और नीट में सफलता के टिप्स दिए। कहा कि जेईई-नीट में सफलता के लिए जूनियर स्तर से तैयारी जरूरी है।
वर्ल्ड बैंक में सीनियर मैनेजर जुनैद अहमद खान ने कहा कि किसी फील्ड में कामयाबी के लिए जीत का जुनून होना बेहद जरूरी है। लोग नाकामियों से थक कर ठीक उसी समय प्रयास करना छोड़ देते हैं, जब वे सफलता के बिल्कुल करीब होते हैं। उन्होंने कहा कि सफल और असफल लोगों के बीच मामूली फर्क होता है, लेकिन यही मामूली अंतर इंसान की पीढ़ियां बदल देता है। शाह फैसल ने कहा कि जेईई-नीट में सफलता के लिए जरूरी है कि जूनियर कक्षाओं से ही फोकस्ड होकर पढ़ाई करें और पढ़ाई के दौरान टाॅपिक के कांसेप्ट को अच्छी तरह समझें। ज़ुबैर अहमद ने कहा कि जेईई-नीट के पाठ्यक्रम का कठिनाई स्तर काफी ऊपर उठ चुका है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि जूनियर हाई स्कूल स्तर से ही बच्चों को एनसीईआरटी के साथ ही उन्हें एडवांस लेवल का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाए। कार्यक्रम में अबू जैद, कामरान खान, फरीना मरियम, अक्सा फातिमा,साफिया इफ्तेखार, मोहम्मद अदनान, अहमद फैज सिद्दीकी, आफरीन खातून, महविश शहला, अहमद रजा, मोहम्मद ओवैस, जुवेरिया खातून समेत 40 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह, प्रधानाचार्य जमाल अहमद, मास्टर इनामुल्लाह, हाजी बशीर अहमद, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद मआज आदि मौजूद रहे।