संतकबीरनगर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से मतदेय स्थलों के संभाजन कराने के संबंध में दिए गए निर्देश पर सभी एसडीएम ने मतदेय स्थलों के संभाजन की सूची तैयार कर ली है। इसका आलेख्य प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया है। सूची निशुल्क निरीक्षण के लिए संबंधित तहसील कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम जयप्रकाश ने बताया कि जिला निर्वाचन प्रकाशित की मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची में यदि किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो, तो संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर दिया जा सकता है। संवाद