फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आईएसओ मानक के लिए 30 ग्राम पंचायतों में विकास की तैयारी

Mon, 10 Jun 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के नौ विकास खंड के 30 ग्राम पंचायत को आईएसओ प्रमाणीकरण के लिए पंचायतीराज विभाग तैयारी करा रहा है। इन ग्राम पंचायतों में मॉडल शौचालय, पार्क और पोखरों का सुंदरीकरण, गुणवत्तायुक्त सड़क, नाली आदि निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस माॅडल ग्राम बनाने में सफलता के बाद जनपद के नौ विकास खण्ड में 30 ग्राम पंचायतों को आईएसओ मानक के अनुसार बनाने की तैयारी है। इसके लिए 30 ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास निधि से ओडीएफ माॅडल शौचालय, शुद्ध पेयजल, सड़क, नाली का निर्माण, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और तालाबों का सुंदरीकरण आदि कार्य कराया जाएगा। यह कार्य ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की देखरेख में होगा।

आईएसओ के लिए इन ग्राम पंचायतों की तैयारी
पंचायती राज विभाग ने जनपद के 30 ग्राम पंचायतों को आईएसओ प्रमाणीकरण के लिए तैयार कराने में जुटा है। खंड विकास बघौली के करौदा, पचेठी, एकमा, हावपुर भंडारी, परदेशवा, देवापार खास, बेलहरकाल के ग्राम पंचायत कुसुरूखुर्द, दुधरा, अमरडोभा, हैंसर बाजार के औराडाड, भरतपुरा, चपरा पूर्वी, खलीलाबाद के विश्वनाथपुर, मैनसिर, नेहियां खुर्द बुजुर्ग, मेंहदावल के महदेवां, साड़े कला, नाथनगर के तरयापार, अलीनगर समेत अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


आईएसओ प्रमाणीकरण के लिए जनपद के सभी विकास खंड से 30 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण गांव बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इन ग्राम पंचायतों में ओडीएफ माॅडल शौचालय, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था, कूड़ा कचड़ा का प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और पोखरों का सुंदरीकरण कराकर आईएसओ मानक के अनुसार बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

- अविनाश कुमार,डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें