गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर शहर में निकली प्रभात फेरी के बाद निशान साहब का स्वगात करते प?
- फोटो : KHALILABAD
प्रभात फेरी निकाल प्रसाद वितरण किया
संतकबीरनगर। बुधवार को गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद की ओर से छठे दिन प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी बैंक चौराहा, बंजरिया रोड होते हुए नेदुला बाईपास तक गई। वापसी में बैंक चौराहा के पास संगतों का स्वागत सरदार प्रीत पाल सिंह और जसविंदर सिंह सनी ने किया। उन्होंने निशान साहब पर माला पहनाकर गुरु के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रभात फेरी में गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, सतविंदर पाल सिंह, जसविंदर सिंह, रवनीत सिंह, गगनदीप सिंह, बलवंत कौर, जोगिंदर कौर, शरणजीत कौर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।