संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र निवासी प्रधान पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान धर्मसिंहवा क्षेत्र के पथरहट खास निवासी मोहम्मद युनूस (25) पुत्र मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई। मां वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं।
पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद उसकी पत्नी लगभग एक सप्ताह पूर्व नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद से ही युनूस अवसाद में चला गया था। एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि युवक के मौत की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच करा कर केस दर्ज किया जाएगा।