संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के जोरवा मंझरिया गांव निवासी प्रधान पुत्र के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस तहरीर मिलने पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कृष्णा चौधरी ने बताया कि उनके पिता चंद्रशेखर चौधरी गांव के प्रधान हैं। वह अपनी ग्राम सभा के एक ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। वहां गांव के ही मनोज, सनोज, विनोद और प्रतिक उनको गालियां देते हुए धारदार हथियार व लोहे की राॅड से मारना-पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आए उनके ड्राइवर व अन्य को भी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।