संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकास खंड के ग्राम पंचायत भगठान के प्रधान रमाकांत का वित्तीय अधिकार कोर्ट के आदेश पर डीएम आलोक कुमार ने बहाल कर दिया है। जानकारी के अनुसार विकास कार्य में गड़बड़ी की शिकायत के बाद हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ग्राम पंचायत भगठान के प्रधान रमाकांत का वित्तीय अधिकार फ्रीज कर दिया था। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर डीएम ने वित्तीय अधिकार फिर से बहाल करने का आदेश पारित किया।