फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा देंगे प्रधान, उत्तीर्ण होने पर मिलेगा पुरस्कार

Mon, 14 Oct 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। ग्राम प्रधान अब परीक्षा देंगे। उत्तीर्ण हाेने पर बेहतर काम करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसके लिए प्रधानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान नौ थीम पर आधारित 50 सवालों जवाब देने होंगे। साक्ष्यों के साथ जो सही जवाब देगा। उसे जिला और राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र के साथ नगद राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में किए गए कार्य के लिए जिले के नौ ब्लॉक के 748 ग्राम पंचायतें हमारी पंचायत पोर्टल पर 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक ब्लॉक से 15 प्रतिशत ग्राम पंचायतों का आवेदन कराना अनिवार्य है। 50 सवाल के 100 अंक निर्धारित है। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिलेगा। सवालों के जवाब के साथ गांव में कराए गए कार्यों की तस्वीर अपलोड करनी है। आवेदन के बाद पंचायत राज निदेशक के स्तर से ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों को आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवों के माध्यम से प्रधानों तक आवेदन करने की जानकारी पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें