फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान हत्या कांड : हत्यारोपित बाप-बेटों से होगी छह लाख की वसूली

Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 27 मार्च को पुलिस ने दोनों पक्षों को किया था पाबंद
विज्ञापन

- पाबंद की शर्त का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में दी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नौहट गांव के प्रधान कौशल चौधरी हत्या कांड के आरोपी बाप-बेटों से पुलिस छह लाख रुपये की वसूली करने की तैयारी शुरू कर दी। आरोपियों ने पाबंद की शर्तों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने मंगलवार को ही एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट भेज दी है।
नौहट गांव के प्रधान कौशल चौधरी और उनके विपक्षी हरेंद्र चौधरी के परिवार के बीच चुनावी रंजिश चल रही थी। इसको लेकर दोनों पक्ष कई बार टकरा चुका था। इसकी वजह से पुलिस ने हरेंद्र चौधरी, उनके भाई चंद्रशेखर चौधरी, पिता परमात्मा चौधरी और दूसरे पक्ष के प्रधान कौशल चौधरी को 27 मार्च को शांतिभंग की आशंका में चालान किया था। पुलिस ने आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए एक-एक लाख रुपये की जमानत और एक-एक लाख के मुचलके पर पाबंद की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


एसडीएम कोर्ट से 111 सीआरपीसी की नोटिस जारी किया गया था और आरोपियों ने जमानत कराई थी। एक साल के भीतर मारपीट करने पर पाबंदी थी। इसी बीच 27 जून को चुनावी रंजिश की वजह से आरोपियों ने प्रधान कौशल चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हरेंद्र चौधरी, उनके भाई चंद्रशेखर चौधरी, पिता परमात्मा चौधरी समेत वारदात में शामिल छह आरोपियों को जेल भेजा था, जबकि एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन


इधर पाबंदी की कार्रवाई में एसआई उदय शंकर मिश्रा ने एसडीएम कोर्ट में बयान दिया था। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि मुख्य आरोपी हरेंद्र चौधरी, उनके भाई चंद्रशेखर चौधरी और पिता परमात्मा चौधरी ने पाबंद की शर्तों का उल्लंघन किया है। इन तीनों आरोपियों से छह लाख रुपये की वसूली के लिए एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट दे दी गई है। एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद संबंधित आरोपियों से रकम की वसूली कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें