फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के नारों से गूंजा वातावरण

Sun, 24 Dec 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में प्रभात फेरी निकालते सिख समाज के लोग।संवाद
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसायटी से रविवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। यह मुखलिसपुर चौराहा होते हुई राम जानकी मंदिर से वापस गुरुद्वारा पहुंची।
रास्ते में गुरु घर के दास आशु सिंह की ओर से अरदास कराकर संगतों का स्वागत किया गया। सरदार हरभजन सिंह ने अरदास के बाद प्रसाद वितरण किया। रास्ते में श्रद्धालु वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह सूरा को पहचानिए जो लड़े दीन के हेत पुर्जा पुर्जा कट मरे, कबहू न छाढ़े खेत और विघ्न न कोऊ लागता गुरु पै अरदास, रखवाला गोविंद राय भक्तन की रास शबद सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में अरदास के बाद प्रभातफेरी का समापन हुआ। इस दौरान सरदार परमजीत सिंह ने निशान साहब पर माला पहनाया। प्रभातफेरी में गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतविंदरपाल सिंह, प्रितपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, सवि सिंह, आशु सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह, बीबी बलवंत, परमजीत कौर, मनजीत कौर, चरणजीत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें