कला क्राफ्ट में प्रभात कुमार को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया-संवाद
रोसयाबाजार। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान वर्ग की कला क्राॅफ्ट प्रतियोगिता में प्रभात कुमार का चयन हुआ है। वह पीएम श्री विद्यालय चकिया विकास खंड पौली में सहायक अध्यापक हैं। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सहित खंड शिक्षा क्षेत्र पौली के सभी अध्यापक और अभिभावकों ने बधाई दी है। पीएम श्री विद्यालय चकिया के सहायक अध्यापक प्रभात कुमार का नाम लखनऊ में होने वाले प्रतियोगिता के लिए भेजा गया था। डायरेक्टर शिक्षा विभाग मोनिका रानी ने प्रभात कुमार को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 13 जनवरी को लखनऊ में कराई गयी थी। उनकी इस उपलब्धि पर लोगाें ने बधाई दी है। संवाद