संतकबीरनगर। 33 केवी विद्युत लाइन पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य बृहस्पतिवार को कराया जाना है। इसके चलते नाथनगर से आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन की आपूर्ति सुबह 11:00 बजे से सायं चार बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम राजेश कुमार ने बताया कि हरिहरपुर टाउन, विश्वनाथपुर, देवरिया गंगा, महुली सहित हरिहरपुर उपकेंद्र से संबंधित अन्य ग्राम प्रभावित रहेंगे। उन्होंने भी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद