संतकबीरनगर। शहर के कई मोहल्ले में बुधवार को दिन में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता अमित सिंह ने दी है।
बताया कि 24 जुलाई को समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आरडीएसएस योजना के तहत पोल लगाने व एबी केवल डालने का कार्य किया जाना है। जिसके कारण टाउन-दो एवं टाउन- तीन से पोषित 400 केवीए छापड़िया कॉलोनी, बंजारिया पश्चिमी, 250 केवीए पीवी मेगा मार्ट व 100 केवीए सरयू नहर कॉलोनी परिवर्तक पर कार्य के दौरान परिवर्तक से पोषित क्षेत्र भिटवा टोला, पुरानी सब्जी मंडी, अयोध्या सिंह गली, गोरखपुर रोड, टीचर कॉलोनी, छापरिया कॉलोनी, गीगा बाइट गली, बंजारिया पूर्वी, बंजरिया पश्चिमी, पैगाम पीसीओ गली आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद