फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फाल्ट के चलते 12 घंटे गुल रही बखिरा कस्बे में बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- उमस भरी गर्मी में पूरे दिन उबलते रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। बारिश ठप होने के बाद भी बखिरा कस्बे में बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट सकी है। बृहस्पतिवार को लोकल फाल्ट के चलते कस्बे में 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। पंखा, कूलर बेकार हो गए। इससे लोग उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे।
बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे बिजली आते ही ठाकुरद्वारा तिराहे के पोल से तार टूटकर गिर गया। इसके बाद जर्जर तार को कर्मचारियों ने 12.30 बजे जोड़ दिया, लेकिन पचास मीटर दूरी पर दूसरे जगह पर तार टूटकर गिर गया। जब तक कर्मचारी फाल्ट ठीक करते तब तक बिजली की रोस्टिंग हो गई। शाम को छह बजे बिजली आई, लेकिन तत्काल बाद ही फिर फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

इसके चलते करीब 12 घंटे तक कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप रही। लोग भीषण गर्मी व उमस में दिनभर उबलते रहे, किन्तु कोई भी जिम्मेदार सक्रियता दिखाते नहीं दिखा। क्षेत्र के निवासी राजकुमार, रामकिशोर, दयाराम, राजू, नंदलाल, जानकी, अनुज ने बताया कि पूरे दिन बिजली नही रहीं। वह लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। बिजली कर्मी भी लोगोंकी समस्या के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। कोई भी विभागीय जिम्मेदार इन जर्जर तारो को बदलने के लिए प्रयासरत नही है।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता व एसडीओ को भी समस्या से अवगत कराया गया, किन्तु किसी ने भी कस्बे की लाइन को ठीक कराने का प्रयास नही किया। इस बाबत अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने बताया कि जर्जर तारो को बदलने का कार्य बहुत जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें