फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अघौषित कटौती ने उड़ाई नींद, लो वोल्टेज ने रोकी पंखे की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी से जहां लोग परेशान हैं, वहीं अघोषित कटौती ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मनमानी कटौती हो रही है, इससे उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन

बिजली निगम पटरी से उतर चुकी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में नाकाम साबित हो रहा है। निगम का फरमान है कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जाए, जबकि तहसील मुख्यालय को 21 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। इसके बाद भी बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के उत्तरी छोर पर बसे मुहल्लों में बघौली फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है, लेकिन इनमें चार से पांच घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है।
इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि में लो-वोल्टेज की समस्या से पंखा, कूलर रेंग कर चलते हैं, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी बदतर है। मेंहदावल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दूसरी तरफ शुक्रवार को आठ से दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

यही हाल मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े गांवों का भी रहा। इस क्षेत्र में करीब 150 गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। शाम को छह बजे से नौ बजे तक तो लो-वोल्टेज की समस्या इस कदर रहती है कि पंखा, कूलर बेेकार हो जा रहे हैं।
00000000000000000000000000000
बिजली गुल होने पर खड़ा हो रहा पानी का संकट
बिजली की अघोषित कटौती के कारण सुबह और शाम को पानी का संकट खड़ा हो रहा है। कारण यह है कि बिजली न रहने पर मोटर नहीं चल रहे हैं, जिससे लोगों के घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही हैं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ता दीनदयाल, विवेकानंद, जनार्दन आदि ने बताया कि बिजली कटौती के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में किसी तरह समय गुजारना पड़ता है। साथ ही पानी का भी संकट खड़ा हो रहा है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
00000000000000000000000000000000
उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। लोड अधिक होने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता, बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें