फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। नगर पंचायत मगहर विद्युत उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अंसारी उर्फ बबलू ने बिजली की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि नगर में विद्युत सब स्टेशन और स्थायी अवर अभियंता की नियुक्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को विद्युत समस्याओं की मार झेलनी पड़ रही है। नगर की विद्युत आपूर्ति बगहिया फीडर से की जाती है, जो अगल बगल के कई गांव से होकर मगहर पहुंचती है, जिसके कारण आए दिन फाल्ट होता रहता है। जिसे ठीक करने में काफी समय लगता है और कस्बे में बिजली न रहने पर अंधेरे में रहने को लोग मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में नगर में विद्युत सब स्टेशन बनाया जाना जनहित में आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें