फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने मचाई तबाही : सौ से अधिक पोल टूटे, आपूर्ति बहाल करने के लिए जूझते कर्मी

Tue, 23 May 2023 10:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में आंधी से टूटे हुए बिजली के पोल को ठीक करते बिजलीकर्मी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोमवार की देर रात्रि आई आंधी और बारिश ने खूब तबाही मचाई। इसके चलते जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। करीब सौ से अधिक बिजली के पोल जमीन पर गिर गए। इसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी-पानी बंद होने के बाद बिजली कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। शहर में 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन अब भी करीब 250 गांवों में बिजली गुल है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात आंधी के साथ बारिश हुई। इसके कारण कई जगह पेड़ व बिजली के पोल गिर गए। लोगों के टीनशेड व छप्पर के मकान की उड़ गए। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र 10, बघौली में 15, शहर में एक, मेंहदावल देहात में करीब 100 पोल गिर गए। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। करीब पांच सौ से अधिक गांवों की बिजली रात भर गुल रही। खलीलाबाद के चकदही में तार टूूटने से बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को पानी के संकट से जूझना पड़ा। इस बीच बिजली कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए दिनभर मशक्कत की, जिससे करीब 250 गांवों की बिजली बहाल हो गई है, जबकि अब भी करीब 250 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है।
मोलनपुर प्रतिनिधि के अनुसार खलीलाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत टुंगपार में रात्रि में आंधी से ग्राम निवासी हरीलाल के घर के ऊपर बिजली का पोल गिर गया। बिजली कटी होने की वजह से किसी को क्षति नहीं पहुंची, लेकिन घर में रखा सामान बर्बाद हो गया और बाथरूम की दीवार टूट गई। आसपास के गावों में रात से ही मंगलवार की शाम तक बिजली नहीं आई है।
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000000000000
इंसेट-
विद्युत उप केंद्र कोचरी से जुड़े 200 गांवों में छाया अंधेरा
धनघटा। आंधी पानी ने विद्युत आपूर्ति को बाधित कर दिया। बिजली सब स्टेशन कोचरी से जुड़े 200 से अधिक गांवों में मंगलवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हालांकि बिजली आपूर्ति को पटरी पर लाने के लिए बिजली निगम के कर्मी टूटे तार और खंभों को ठीक करने की कोशिश करते रहे। सोमवार की रात करीब दो बजे आसमान में गरज के साथ तेज गति से हवा चलने लगी। क्षेत्र में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं छोटे-छोटे पत्थर भी पड़े। आंधी का असर हैंसर बाजार से पूरब अधिक दिखा। कहीं सड़क पर पेड़ों के गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया तो कहीं विद्युत के पोल धराशायी हो गए। इसके कारण खाजो, बंतवार, फुलुई, सेमरौना, घोरांग, बसवारी गांव, बड़गो, तामा, बैजनाथपुर, भरवल, बारीडीहा, बैजनाथपुर, जिगिना, संठी समेत 200 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत उपभोक्ता राजन राय, प्रदीप अग्रहरि, नितेश राय, संतोष पाल, सूरज राय, अभिमन्यु, राजाराम, भगवान सहाय, रामकवल आदि ने बताया कि इस सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति एक सप्ताह से रोस्टिंग के मुताबिक नहीं थी। सोमवार की रात आई आंधी पानी ने विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह से ठप कर दिया।
मंगलवार देर शाम तक किसी भी गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उपभोक्ताओं का कहना है कि जर्जर तार टूट कर कई जगहों पर गिरे पड़े हैं। जिन्हें ठीक करने का काम बिजली निगम के कर्मी करते देखे गए। विद्युत सबस्टेशन कोचरी के जेई भानु प्रताप चौरसिया का कहना है कि बिजली सप्लाई आंधी पानी के कारण बाधित जरूर हुई। आपूर्ति बहाल करने के लिए तेजी के साथ काम किया जा रहा है। देर शाम तक बहाल हो जाने की पूरी संभावना है।
00000000000000000000000000000
सिंगरहट गांव में दो एकड़ केले की खेती हो गई बर्बाद
मेंहदावल। आंधी के साथ बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जहां इस तेज हवा और पानी का केले की खेती पर गहरा प्रभाव पड़ा, वहीं कई जगह विद्युत पोल टूटकर गिरने से कछार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। क्षेत्र के हरना तथा डंडियां गांव के समीप विद्युत पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। यही हाल पूर्वी क्षेत्र में भी रहा। वहीं तेज हवा का सबसे ज्यादा असर केले की खेती पर पड़ा। जब्बार गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण एक एकड़ केले की खेती नष्ट हो गई। इसी गांव के निवासी राजेंद्र सिंह बिसेन की एकड़ फसल केले की तेज हवा के कारण बर्बाद हुई, जबकि सिंगरहट गांव निवासी श्रीनाथ मिश्रा की दो एकड़ केले की खेती बर्बाद हो गई। यही हाल बिसौवा क्षेत्र के केले की खेती से जुड़े किसानों का भी रहा।
000000000000000000000000000000
आंधी-पानी के चलते करीब 100 से अधिक विद्युत पोल टूट गए है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कर्मचारियों को लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। करीब 250 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शाम तक सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-दिव्य रंजन, अधिशाषी अभियंता, बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें