फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली संकट से जूझ रहे मगहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर में शुक्रवार की शाम से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इसके कारण नगरवासियों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। बिजली न रहने पानी की समस्या खड़ी हो गई है। साथ ही उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दूसरे फीडर से कुछ-कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति हो रही है, लेकिन इससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मगहर कस्बे की अचानक विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे बाधित हो गई। उसके बाद से रविवार तक कभी-कभी बिजली आ रही है और कुछ देर बाद बिजली गुल हो जा रही है। ऐसे में भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि पंखा, कूलर बेकार हो गए हैं। तो पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। दिन किसी तरह से समय कट रहा है, लेकिन रात में गर्मी के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं है पा रही है।
विद्युत उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने बताया कि खलीलाबाद केसरैया खलीलाबाद के निकट भूमिगत केबल कट गई है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस बीच कस्बे की बिजली आपूर्ति दूसरे फीडर से थोडे-थोड़ समय के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें