फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन में दो बार गिरा तार, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Jun 2023 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

सोमवार दोपहर अवर अभियंता संविदा कर्मियों संग पहुंचे और तार को जोड़ने के बजाय घरों में कनेक्शन की जांच शुरू कर दी। बिजली कर्मियों की इस कार्य शैली से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जेई टीम समेत वापस चले गए।
विज्ञापन
बखिरा के बुद्धहिया बाजार में लोगो से बात करते बिजली निगम के एक्सईएन सरोज कुमार।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन के भीतर नगर पंचायत बखिरा स्थित बुद्धहिया बाजार (अमरडोभा) में रविवार की शाम को दुबारा बिजली का तार टूटकर गिर गया। घनी आबादी में बिजली का तार गिरने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। इस बीच बिजली ठप रहने से पूरी रात लोगों ने उमस व गर्मी में बिताई।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर अवर अभियंता संविदा कर्मियों संग पहुंचे और तार को जोड़ने के बजाय घरों में कनेक्शन की जांच शुरू कर दी। बिजली कर्मियों की इस कार्य शैली से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जेई टीम समेत वापस चले गए। प्रदर्शन कर रहे मेंहदी हसन, मो. जफर सभासद, अब्दुल महबूब, अब्दुल बहाव, मतीउल्लाह, मो. अहमद, सलमान, जिकरुल्लाह, अब्दुल हक ने कहा कि दशकों पुराने लगे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। आए दिन तार गिरने व फाल्ट होने की समस्या बनी रहती है।

लोगों ने बताया कि 23 जून को बुद्घहिया बाजार में जर्जर तार गिर गया था। इसकी चपेट में आकर एक मासूम लड़की झुलस गई थी। दो दिन बाद रविवार की रात में करीब दस बजे दुबारा बिजली का तार गिर गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन


किसी तरह लोगों ने प्रयास करके बिजली आपूर्ति कटवाई, किंतु 12 घंटे बीतने के बावजूद सोमवार को भी लाइन नहीं जोड़ी गई, जबकि जेई को इसकी सूचना दे दी गई थी। लोग गर्मी व उमस से परेशान हैं। लोग लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाली का इंतजार कर रहे थे, किंतु इसी बीच जेई रामकरन ने बिजली कर्मियों के साथ लोगों के कनेक्शन की जांच शुरू कर दी। जेई की इस कार्य शैली से लोग भड़क गए व नाराज होकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे।

सूचना पर अधिशासी अधिकारी सरोज कुमार मौके पर पहुंचे और लोगो को समझाया। संविदा कर्मियों ने तत्काल लाइन जोड़ने का काम शुरू कर दिया। एक्सईएन सरोज कुमार ने जर्जर तार शीघ्र ही बदलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें