फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी व उमस के बीच बिजली ने बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। एक पखवारे से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को गर्मी व उमस भरे मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार साबित हो रहे है। ऐसे में लोगों को घर के छतों पर सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने लो वोल्टेज आपूर्ति से निजात दिलाने की मांग किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उपभोक्ता रामप्रकाश, उमेश, सुधाकर, सूर्यलाल, उमाशंकर, गिरजेश, करुणाकर ने कहा कि मई से ही गर्मी व उमस हो रहा है। जून में भी उमस व गर्मी बढ़ गई है। गर्मी से निजात पाने के लिए पंखे व कूलर ही एक मात्र सहारा है, कितु बिजली की आपूर्ति बेहद लो होने से घरों में लगे पंखे व कूलर बेकार साबित हो रहे है। ऐसे में बिजली होते हुए भी लोग छतों व खुले स्थानों पर सोने को मजबूर है।
लोगों ने कहा कि लो वोल्टेज के साथ ही पूरे दिन बिजली की आवाजाही बनी रहती है। कभी-कभी तो घंटों बिजली गायब हो जाती है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी कर्मी उनकी बातों का संज्ञान नहीं लेते हैं। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। आरोप है कि एक पखवारे से अधिक का समय बीत गया है, किंतु बिजली की लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है। लो वोल्टेज की वजह से फ्रिज में रखे हुए खाने पीने के समान व फल सब्जियां खराब हो जाती है। इसे लेकर बिजली उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए लो-वोल्टेज से निजात दिलाने की मांग किया है।
विज्ञापन


ट्रांसमिशन से ही बिजली कम मिलने की वजह से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। सुधार के लिए संबंधित से बातचीत किया जा रहा है। शीघ्र ही उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन

-केएल यादव, एसडीओ, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें