फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। धनघटा क्षेत्र के शनिचरा बाजार मार्ग पर स्थित चाय की दुकान पर फर्राटा पंखा हटाते समय रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। महुली क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी उमेश चंद्र धनघटा - शनिचरा बाज़ार मार्ग पर चाय की दुकान संचालित करते हैं। उनकी दुकान पर उनके चाचा लाल बहादुर का 23 वर्षीय पुत्र कृष्ण मुरारी आए हुए थे। शाम के समय फर्राटा पंखा वह हटा रहे थे और उसी समय करंट की चपेट में आ गए। आनन- फानन में लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते शव को पैतृक गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें