अपना दल यस के क्षेत्रीय कार्यालय केनैना कुर्थिया में नवागत जिलाध्यक्ष बाबूलाल कन्नैजिया का स्वा
संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के केनौना कुर्थिया में रविवार को अपना दल-एस के क्षेत्रीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष बाबूलाल कन्नौजिया का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बाबूलाल कन्नौजिया ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कमेटी का विस्तार होगा। इस दौरान अपना दल के प्रदेश सचिव चिकित्सा मंच डॉक्टर पीसी पटेल, नरसिंह पटेल, राम प्रसाद, अजीत कुमार वर्मा,दिलीप पटेल, योगेंद्र कुमार, लकी पटेल, रामकेश निषाद आदि लोगों ने बधाई दी।