फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन का विस्तार कर मजबूत बनाएं : पुष्कर

Sun, 25 Jun 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के एक होटल में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपना दल-एस की बैठक रविवार को मेंहदावल बाईपास स्थित एक होटल में हुई। इसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाबूलाल कन्नौजिया का स्वागत किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि अपना दल-एस को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले लोक सभा चुनाव में अपना दल को प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। नए जिलाध्यक्ष से उम्मीद है कि वह संगठन का विस्तार कर उसको मजबूत बनाने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष बाबूलाल कन्नौजिया ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाएंगे। जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ. पीसी पटेल, प्रदेेश महासचिव महिला मंच कौशिल्या मौर्य, प्रदेश सचिव किसान मंच रामवृक्ष पटेल, रोहित पटेल, गंगा सिंह, अख्तर मलिक, विकास चौधरी, सतीश सिंह, आरबी हसन, योगेंद्र कुमार, अमित चौधरी, सुधीर चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें