फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कैलाश नाथ पांडेय अध्यक्ष व दिनेश मिश्र बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में संपन्न हुआ। एलटी संघ के अध्यक्ष अरविंद मिश्र व स्टाफ नर्स संघ के अध्यक्ष लालदेव यादव की देखरेख में हुए चुनाव में सर्व सम्मति से कैलाशनाथ पांडेय अध्यक्ष व दिनेश कुमार मिश्र को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी अरविंद मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का चुनाव बुधवार को हुआ, जिसमें सर्व सम्मति से कैलाशनाथ पांडेय का अध्यक्ष, दिनेश कुमार मिश्र को मंत्री, बहरैची प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, कन्हैया सिंह को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार मिश्र को संगठन मंत्री व मुरलीधर को ऑडीटर चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर कार्य करेगा। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन की रूपरेखा तय की कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें