फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से तेजी से होगा विकास- सुभाष यदुवंश

Fri, 26 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर बाजार-धनघटा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि भाजपा सरकार ने हैंसर बाजार धनघटा को नगर पंचायत बनाकर यहां के विकास को नया आयाम दी है। भाजपा के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने सपा और बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया था। बगैर रिश्वत के युवाओं को नौकरी मिलने वाली नहीं थी, लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकार ने युवाओं को पारदर्शिता के साथ रोजगार दी। कहीं पर किसी भी अधिकारी की हिम्मत नहीं हुई की किसी से रिश्वत की मांग कर ले। उन्होंने कहा कि अब यहां पर ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। यहां के विकास में चार चांद लगते देर नहीं लगेगी। कार्यक्रम में विलंब से पहुंचे सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करके बगैर किसी भेदभाव के सभी का विकास कर रही है। इस पिछड़े इलाके का विकास तेजी से कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें