संतकबीरनगर। भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक बृहस्पतिवार को नगर कार्यालय खलीलाबाद पर संपन्न हुई। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 30 मई को केंद्र में भाजपा सरकार को नौ वर्ष पूरे हो जाएंगे। नौ वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए बूथ से लेकर विधानसभा, लोकसभा स्तर तक पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। 2024 में भाजपा की केंद्र में फिर सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चल रही है। सबको साथ लेकर एक समान विचारधारा बनाते हुए कार्य कर रही है। सात जून व्यापारी सम्मेलन, 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस सहित कई कार्यक्रम कर जनता के समक्ष मोदी की सरकार के विकास कार्यों को रखा जाएगा।
बैठक में पार्टी सिंबल से जीते छह सभासदों दिलीप निराला, पंकज मिश्रा, अरविंद कन्नौजिया, बैजनाथ चौरसिया व सभासद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, मुन्ना पांडेय को शाल और माला पहनाकर स्वागत किया
गया । संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्यामदास ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, कमलेश जायसवाल, कन्हैया वर्मा, मुरलीधर जायसवाल, विष्णु मिश्रा, विनोद अग्रहरि, सुदर्शन, नागेश सैनी, देवी प्रसाद पांडेय, मुकेश गौड़, बिंदु देवी, राधेश्याम जयसवाल, बलराम गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, जगदीश कुमार, मनोज सोनी, सर्वजीत पासवान, संपूर्णानंद पाठक, योगेंद्र गुप्ता, रामफेर यादव, श्याम बिहारी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।