मेंहदावल। मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 70 सीसी देसी शराब के साथ दो महिलाओं को हिरासत में लिया। उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को नवरात्र तथा दशहरे के पर्व को देखते हुए उपनिरीक्षक लालमणि यादव, हेड कांस्टेबल बदरिया आलम, महिला आरक्षी अंशु यादव कस्बे में भ्रमण पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि नगर पंचायत के धौरापार में दो अलग-अलग महिलाएं अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रही हैं। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक के नेतृत्व में छापा मारा गया। 70 सीसी बंटी बबली शराब बरामद कर दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में ली गईं महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम कमलावती पत्नी रामसहाय, उर्मिला पत्नी स्वर्गीय राम उदित ग्राम धौरापार थाना मेंहदावल बताया। दोनों महिलाओं के विरुद्ध आबकारी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की गई है।