मेंहदावल। मेंहदावल तहसील द्वार पर पत्नी लक्ष्मी यादव की चाकू से निर्मम हत्या करने वाले आरोपित संतोष यादव को मेंहदावल पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेजा है। उसके खिलाफ मृतका के भाई बैजनाथ ने हत्या का केस दर्ज कराया था। उसे पुलिस ने मौके से ही चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। घटना को लेकर दूसरे दिन भी तहसील में लोग चर्चा करते रहे। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिसे जा रहा है। पंजीकृत मुकदमे की विवेचना की जा रही है। संवाद