फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच परिवारों को पुलिस ने बिखरने से बचाया

Mon, 10 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम ने पांच जोड़ों को बिखरने से बचाया। परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं थाने पर नियुक्त काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में 5 मामलों की सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार, मानसी सिंह व राजू पाल, सरिता व सिकंदर, श्रीकांती व टिंकू पाल, अमरनाथ व शकुंतला और सैयदा खातून व मोहम्मद तैयब के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण उनका रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें