संतकबीरनगर। महिला थाने पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम ने आठ परिवार को बिछड़ने से बचाया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाने एसओ पूनम मौर्या की अध्यक्षता में काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी की उपस्थिति में प्रस्तुत हुए आठ मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार शमीमा खातून व मोहम्मद असफाक, पिंकी व यशोदा, सलोनी व अमित, मैसरजहां व मोहम्मद रफीक, मोनी व मोनू कुमार, नीतू व रामजीत, अंजनी व सुधीर, रीजु व संजय कुमार के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर साथ रहने के लिए तैयार किया। इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। संवाद