संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस शव की सूचना पर सोमवार को हलकान रही। पुलिस के मुताबिक किसी ने पैली के पास पुल के नीचे शव मिलने की जानकारी ट्वीट की। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।
कोतवाल राम कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ आनन-फानन में शव की तलाश में निकल पड़े। वहीं कांटे चौकी प्रभारी राकेश कुमार को भी मामले की सूचना दी गई। सूचना के बाद वह भी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शव की खोजबीन में जुट गए। क्षेत्र के सभी नदी, नाले पर बने पुल की तलाश की गई। साथ ही नदी के किनारे पर भी दोपहर तक शव का तलाश पुलिस टीम ने किया। इसके बाद भी शव के बारे में कुछ पता नही चल पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।