संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने मगहर में हुई मार्ग दुर्घटना के मामले में पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित भेउसा उर्फ बनकटा गांव निवासी मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि उनकी बेटी गार्गी शुक्ला पांच नवंबर को अपनी सहेली रिया सिंह के साथ स्कूटी से मगहर में पढ़ने आई थी। पुलिस चौकी के पास खलीलाबाद की तरफ से जा रहे माल वाहक ने स्कूटी में टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।