फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 24 Aug 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के मोहल्ला काजीपुर में शुक्रवार की देर रात एक मकान के दरवाजे पर खड़ी दो बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के पहचान में जुट गई है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित सिकन्दर निवासी मठिया भोपरिया थाना सेवरही जनपद कुशीनगर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि मगहर के काजीपुर मुहल्ले में स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक रामशंकर यादव के मकान में किराये पर रहकर गीडा सेक्टर 26 में कार्य करते हैं। उसी मकान में किराए पर विजय कुमार निवासी समरदह थाना बसंतपुर जिला सीवान बिहार भी रहते हैं, जो गीडा गोरखपुर स्थित सेक्टर 26 में कार्य करते हैं। दरवाजे पर खड़ी उनकी काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल व विजय की स्प्लेंडर बाइक शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें