फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : 1196 का होगा शारीरिक मापन

Thu, 26 Dec 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में पुलिस भर्ती के 1196 अभ्यर्थियों के शारीरिक मानक परीक्षण को लेकर एसपी सत्यजीत गुप्ता की अगुवाई में बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान एसपी ने कहा कि शारीरिक मानक परीक्षण व अभिलेखों की जांच में पूरी तरह से निष्पक्ष ढंग से हो। इसमें कोई गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने बताया कि जनपद में कुल 16 दिनों में कुल 1196 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण होना प्रस्तावित है। इसे सकुशल संपन्न कराने एवं शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए अधिकारी व कर्मचारी के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। एसपी ने मानक परीक्षण में प्रयोग होने वाले यंत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ खलीलाबाद अजीत चौहान, मेंहदावल केशवनाथ, धनघटा अजय सिंह, सीओ सर्व दवन सिंह, आरआई रजनीकांत, पीआरओ एसपी इन्द्रभूषण अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें