फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : फर्जीवाड़ा करने के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Sat, 02 Mar 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने निरस्त कर दी।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में कंट्रोल रूम लखनऊ से परीक्षा केंद्र पर सूचना मिली कि संजय कुमार के नाम पर फर्जी व्यक्ति परीक्षा दे रहा है। सूचना पर 18 फरवरी को द्वितीय पाली की परीक्षा में जब उक्त अभ्यर्थी का हस्ताक्षर, फोटो, आधार कार्ड मिलान किया तो मिलान नहीं हुआ। उसके बाद टीम ने बायोमेट्रिक जांच किया तो उस पर भी मिलान न होने पर संबंधित अभ्यर्थी से पूछताछ किया गया। जिस पर उसने बताया कि उसका नाम सौरभ शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी ग्राम खैरा थाना हवेली जिला मुंगेर बिहार का रहने वाला है। वह संजय कुमार पुत्र रमाशंकर के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। मामले में थाना खलीलाबाद में केस पंजीकृत हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्र न्यायाधीश ने संजय की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें