- परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी की
- केंद्रों पर लगेगा जैमर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स रहेगी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस भर्ती की परीक्षा शनिवार को 21 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा में कुल 9672 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर जैमर लगाने की व्यवस्था की गई है। केंद्र पर सुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। परीक्षा सेंटर के भीतर कक्ष निरीक्षक समेत सभी कर्मचारी बिना मोबाइल फोन के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के पूर्व निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही सेंटर में प्रवेश करा दिया जाएगा। आधा घंटा पहले ही गेट को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी
केंद्र पर ही मिलेगी चिकित्सकीय सुविधा
सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला व पुलिस प्रशासन के तरफ से चिकित्सकीय सुविधा प्रदान कराया जाएगा। केंद्र पर ही एंबुलेंस के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी प्राथमिक उपचार के लिए दवाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। परिसर के भीतर प्रवेश करने के बाद जब तक परीक्षा पूरा नहीं हो जाता है किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
जैमर लगाकर कराया जाएगा निष्पक्ष पुलिस भर्ती परीक्षा
सभी केंद्रों पर पुलिस भर्ती मुख्यालय की तरफ से जैमर लगाने की व्यवस्था की गई है। मोबाइल फोन से लेकर अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण को भीतर ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेशपत्र और बाल पेन लेकर ही प्रवेश करेंगे। साथ ही पहचान पत्र एवं फोटो लेकर जाना अनिवार्य होगा। सभी को सघन जांच के बाद भीतर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
इन विद्यालयों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, खलीलाबाद इंटर कॉलेज कोतवाली रोड निकट पशु चिकित्सालय, ब्लूमिंग वर्ल्ड स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, सीबी मिश्रा इंटर कॉलेज पटखौली खलीलाबाद, रेखा पाठक संकटा प्रसाद इंटर कॉलेज रामनगर कॉलोनी मैदान खलीलाबाद, जीपीएस पीजी कॉलेज मधुकुंज पिक्चर हॉल मुखलिसपुर मार्ग खलीलाबाद, प्रभादेवी पीजी कॉलेज मुखलिसपुर मार्ग निकट बिधियानी मोड खलीलाबाद, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी मुखलिशपुर रोड खलीलाबाद, एवीएम इंटर कॉलेज उसका रोड तितौवा खलीलाबाद, गन्ना विकास इंटर कॉलेज तितौवा खलीलाबाद, कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, श्रीमती कल्पा देवी रामदेव राय इंटर कॉलेज चुरेब कौवाटांड़ खलीलाबाद, गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी खलीलाबाद, छत्रपति शाहूजी महाराज काठगंगा, सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी खलीलाबाद, श्रीमती चंद्रावती महाविद्यालय तामेश्वरनाथ धाम खलीलाबाद, बेड़ी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा
अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में पुलिसकर्मी करेंगे सहयोग
परिक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में पुलिसकर्मी सहयोग करेंगे। एसपी की तरफ से पिकेट व यातायात व्यवस्था जिम्मेदारी संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को इस संबंध में आदेश दिया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी रास्ता भटक जाता है तो उसे केंद्र तक सुगमता से पहुंचने के लिए बताया जाएगा। जिससे कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित न रह जाए।
दो दिन चार पाली में 21 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। सभी केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस पिकेट की व्यवस्था करने के साथ ही यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जिससे अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई समस्या न हो। सुचिता व पारदर्शिता के साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी