मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कसबा मगहर के मोहल्ला काजीपुर वार्ड नंबर 4 में रह रही अनुपमा यादव पत्नी अभिषेक यादव ने सोमवार को मगहर चौकी पुलिस को सूचना दी कि उसका पुत्र आयुष्मान यादव 12 वर्ष शाम को बिना बताए कहीं चला गया है। काफी खोजबीन की गई नहीं मिला। चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि सूचना पर तत्काल चौकी मगहर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस के जरिये गुम हुए बालक को देर शाम के अन्दर ही नवीन मंडी चौकी खलीलाबाद क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद