फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने मारा छापा, लहन नष्ट किया

Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। होली व लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस चौकी प्रभारी पौली अमित कुमार चतुर्वेदी ने पुलिसकर्मियों के साथ सरयू नदी के माझा क्षेत्र नकहा, परड़िया, तेजपुर, खरबुजहिया, रामपुर, बबुरहनिया आदि जगहों पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। इस दौरान लहन और कच्ची शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया। इस दौरान शराब बनाने वाले फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक अवैध शराब में लिप्त लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। छापे के दौरान पुलिसकर्मी लवकेश यादव, धनंजय कुमार, मनोज यादव, विनोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें