संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने छापा मारकर 17 वारंटी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। थाना दुधारा पुलिस ने वारंटी मगन पुत्र रामअचल लोनिया निवासी मेलानखुर्द व जमाल अहमद पुत्र निजामुद्दीन उर्फ सुग्गा निवासी रक्शाकला, थाना महुली पुलिस ने वारंटी नंदलाल पुत्र घिराऊ निवासी बेलवाडाड़ी, थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी अलाउद्दीन पुत्र सुल्तान बंजारा निवासी दुर्गजोत एवं श्यामू पुत्र राम आसरे निवासी तेनुआ को गिरफ्तार किया। थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी हरिचन्द पुत्र महेश, रामचरण पुत्र दुक्खी, ओमप्रकाश पुत्र महेश निवासी बाराखाल, विजय वर्मा पुत्र छेदी वर्मा निवासी ठाकुरद्वारा, थाना बेलहरकला पुलिस ने वारंटी हरिलाल पुत्र रामललित व बंसती पत्नी रामललित निवासी निघुरी, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी जयराम पुत्र रामशरन निवासी जंगलखुर्द एवं राजकुमार मद्धेशिया पुत्र श्यामलाल निवासी उतरावल और थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी हनुमान पुत्र जयराम पाण्डेय निवासी सेमरडाड़ी, रामजीत पुत्र भीमल निवासी सुरैना, विनोद पुत्र छबिलाल निवासी उदहा और मोइयददीन पुत्र रफीक निवासी सोनहन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी वारंटी को न्यायालय में प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।